Punjab Bypoll Election Results: पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना जारी

Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab By Election Result 2024: पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. इन सीटों पर कांग्रेस, सत्ताधारी आप और बीजेपी का त्रिकोणीय मुकाबला जारी है. यहां जानिए किस सीट पर कौन नेता आगे और कौन पीछे चल रहा है.

इनके बीच कड़ा मुकाबला
आपको बता दें कि डेरा बाबा नानक सीट पर कांग्रेस आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है. तेजी से वोटों की गिनती जारी है. आने वाले कुछ ही घंटों में उपचुनाव के परिणाम सामने आ जाएंगे.

जानिए डेरा बाबा नानक सीट का हाल
डेरा बाबा नानक से कांग्रेस के जतिंदर कौर रंधावा आम आदमी पार्टी के गुरदीप रंधावा भाजापा के रविकरण सिंह काहलों के बीच कड़ा मुकाबला है. अभी तक आए रूझानों में गुरदीप सिंह रंधावा 265 वोटों से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस की जतिंदर कौर रंधावा को 6479 वोट मिले हैं. BJP के रवि करण कहलों को 798 वोट मिले हैं.

वहीं, पंजाब के गिद्दड़बाहा सीट पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती में आप उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी 1261 वोट से आगे हैं. पंजाब के बरनाला विधानसभा उपचुनाव के तीसरे राउंड की गिनती तक आप प्रत्याशी आगे हैं. आप प्रत्याशी हरेंद्र धालीवाल को अभी तक 5100 वोट मिले हैं. काला ढिल्लों (कांग्रेस) को 4839, बीजेपी के केवल ढिल्लो को 3,037 और आजाद उम्मीदवार गुरदीप बाठ (आजाद) को 3,427 वोट मिले हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version