UP BJP President: UP बीजेपी को 14 दिसंबर को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव कार्यक्रम जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP BJP President: उत्तर प्रदेश भाजपा को 14 दिसंबर को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. पार्टी ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है. आज प्रदेश परिषद सदस्य सूची प्रकाशन और प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम का प्रकटीकरण किया गया.

13 दिसंबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. वहीं, 13 दिसंबर को ही शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन वापसी होगी.

14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा और आवश्यक होने पर मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

सीएम योगी प्रस्तावक के रूप में हो सकते हैं शामिल

प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और संगठन के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं. यह भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चयन में संगठनात्मक मजबूती, जमीनी पकड़ और व्यापक स्वीकार्यता को प्रमुख आधार बनाया है.

Latest News

भाजपा संगठन आधारित दल जिसमे कार्यकर्ता एवं विचारधारा महत्वपूर्ण: डॉ. दिनेश शर्मा

लखीमपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भाजपा को विचारधारा आधारित पार्टी बताते हुए संगठन, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विस्तार से बात की.

More Articles Like This

Exit mobile version