UP: बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष- UP के परिणाम हमारी उम्मीद के विपरीत, करेंगे समीक्षा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी गठबंधन को लगे अप्रत्याशित झटके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए. लोकतांत्रिक दल के नाते आपस में बैठकर परिणामों की समीक्षा की जाएगी. विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के इतिहास में ये अभूतपूर्व अवसर है.

एनडीए को अपना समर्थन देने के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया
मीडिया से बात करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन को तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर दिया है. पूर्ण बहुमत के लिए आवश्यक सीटों से अधिक जिताकर जनता ने अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया है. बीजेपी अध्यक्ष ने एनडीए को अपना समर्थन और वोट देने के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया.

उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य और गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर आगे बढ़ेंगे. वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार करने का लक्ष्य है, जिसे पूरा करेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version