UP: डिप्टी CM बोले- गहरे तनाव में हैं अखिलेश यादव, उपचुनाव में जीत 2027 का आधार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गहरे तनाव के दौर से गुजर रहे हैं. कांग्रेस ने यूपी के उपचुनाव के साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड में सपा का साथ छोड़ दिया है, जिससे अखिलेश गहरे तनाव में हैं. नौ सीटों में होने वाले उपचुनाव में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करेगी और भाजपा की उपचुनाव में जीत 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का आधार बनेगी. यह बातें यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही.

डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे… के मंत्र पर काम कर रही है. भाजपा का मंत्र सबका साथ सबका विकास है. यही कारण है कि आज भारत को विश्वस्तर पर वो स्थान प्राप्त हो रहा है, जो 2014 के पहले नहीं था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है और उपचुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए पूरी तरह से मन बना चुकी है.

Latest News

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.

More Articles Like This

Exit mobile version