UP Politics: यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार समेत सपा-कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया स्वागत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Politics: लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. इस बीच यूपी की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बीजेपी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है. बता दें कि यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं. इनके अलावा सपा और कांग्रेस के नेता बड़ी संख्या में बीजेपी में शामिल हुए हैं.

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने द‍िलाई सदस्‍यता

बता दें कि यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं. इनके अलावा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भी कई नेता आज बीजेपी में शामिल हुए हैं. जिनका स्वागत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया है.

जानिए क्या बोले डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “बड़ी संख्या में विभिन्न दलों में काम करने वाले बड़े राजनीतिक नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. मैं सभी का स्वागत करता हूं. हम सबसे अनुरोध करते हैं कि सब लोग जुटेंगे और उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए काम करेंगे.

 

Latest News

कुश्ती-एथलेटिक्स छोड़ा, चुनी शूटिंग की राह, Asian Games 2026 में जीता सोना; भावुक कर देगी सुरुचि-कमलजीत की कहानी

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने छठे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए शूटिंग में एक और...

More Articles Like This

Exit mobile version