West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. 11 बजे तक 39.97% वोटिंग हुई है. मतदान की रफ्तार देख ऐसा लग रहा है कि दूसरे फेज में भी मतदान का नया रिकॉर्ड बनेगा. मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं. इस दौरान कई जगह हिंसा और ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की खबरें भी सामने आ रही हैं.
भाजपा-टीएमसी के मतदान एजेंटों के बीच झड़प
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान, खानकुल विधानसभा क्षेत्र के रामचंद्रपुर आदर्श विद्याभवन स्थित बूथ संख्या 147-148 पर भाजपा और टीएमसी के मतदान एजेंटों के बीच झड़प हो गई. सीआरपीएफ की सब-इंस्पेक्टर उषा ने बताया, “यह एक मामूली घटना थी. फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है. सीआरपीएफ की महिला बटालियन 240 यहां तैनात है.”
बूथों पर होगा दोबारा मतदान
इस बीच चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ हुई है, यदि किसी EVM के बटन को टेप करने की खबरें आती हैं, तो उनकी पुष्टि की जानी चाहिए और उन्हें नोट किया जाना चाहिए. यदि वे सच पाई जाती हैं, तो उन बूथों पर दोबारा मतदान होगा. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान काफी बवाल हो रहा है.
हर जगह टीएमसी की गुंडागर्दी
बसंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी कार पर हमले का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया, “इस निर्वाचन क्षेत्र में हर जगह टीएमसी की गुंडागर्दी हो रही है. 200-250 टीएमसी गुंडों ने रॉड और बांस की लाठियों से मेरी कार पर हमला किया. उन्होंने मेरे ड्राइवर पर भी हमला किया.” पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर धांधली के आरोप लग रहे हैं.
फाल्टा के सभी प्रभावित बूथों पर पुनर्मतदान की मांग
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पोस्ट में कहा, ” कई मतदान केंद्रों पर बीजेपी को वोट देने का बटन टेप से कवर कर दिया गया है, जिससे मतदाताओं को अपना विकल्प चुनने से रोका जा रहा है. यही तथाकथित ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ है, वही मॉडल जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सीट जीतने में मदद की. हम फाल्टा के उन सभी प्रभावित बूथों पर तत्काल पुनर्मतदान की मांग करते हैं, जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं.
इसे भी पढ़ें. West Bengal Election 2026: बंगाल में 11 बजे तक 39.97% मतदान, बूथों पर लगी लंबी कतारें, ममता बनर्जी पर धमकाने का आरोप