दिग्गज अभिनेता और BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, कहा, ‘बंगाल में परिवर्तन की बाढ़ आने वाली है’

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Election: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में आज सात जिलों की 142 सीटों पर सुबह से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है और आम लोगों से लेकर मंत्री और सांसद भी वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं.

मिथुन चक्रवर्ती ने किया मतदान

इसी बीच हिंदी सिनेमा के डिस्को डांसर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती भी अपना वोट डालने पहुंचे और साफ किया कि इस बार बंगाल में बदलाव की बाढ़ आने वाली है.

बंगाल में परिवर्तन की बाढ़ आने वाली है West Bengal Election

वोट देने के बाद अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने विश्वास दिलाया कि चुनाव पूरे निष्पक्ष तरीके से हो रहे हैं और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है. मुझे यकीन है कि चुनाव बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ेंगे. वोटिंग शेयर बढ़ने के सवाल पर अभिनेता ने कहा, “जो लोगों की भीड़ देख रहा हूं, उससे साफ है कि पहले चरण का रिकॉर्ड भी टूटेगा और वोटिंग 90 फीसदी से भी आगे जाएगी. अगर ऐसा हुआ तो समझ लेना चाहिए कि परिवर्तन होने वाला है, लेकिन जीत की घोषणा होने से पहले मैं कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि यह नियमों के खिलाफ है.”

पार्टी के लिए जमकर कर रहे हैं प्रचार

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती भले ही इस बार चुनावी मैदान में नहीं हैं, लेकिन पार्टी के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि फिलहाल वे चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन पार्टी के लिए काम करते रहेंगे. अभिनेता लगातार मंचों से टीएमसी पर जमकर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर बंगाल में दोबारा टीएमसी आ जाती है तो उनका और बाकी हिंदुओं का बंगाल में रहना मुश्किल हो जाएगा और उन्हें अपने रहने के लिए दूसरी जगह ढूंढनी पड़ेगी.

अभिनेता ने टीएमसी पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया था

अपने हालिया बयान में अभिनेता ने टीएमसी पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया था. बंगाल में ‘मछली-मांस बंद’ करने के आरोपों को खारिज करते हुए अभिनेता ने कहा कि देश के कई राज्य हैं, जहां मछली-मांस खाया जा रहा है. देश में विशेष और धार्मिक पशु गाय के मांस को बेचने और खाने पर पाबंदी है. किसी भी राज्य में मछली-मांस खाने पर कोई भी प्रतिबंध नहीं है. टीएमसी के पास कोई और तरीका नहीं बचा है और वे अब भ्रामक प्रचार फैलाकर जनता को परेशान करना चाहती है.

ये भी पढ़ें- Bengal Election: बंगाल की सभी 142 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक कुल 18.39 प्रतिशत मतदान

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This