इतने करोड़ वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में डालेंगे वोट, EC ने जारी की मतदाताओं की संख्या; यहां जानिए

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: इस साल 18वीं लोकसभा के लिए मतदान डाले जाएंगे. राजनीतिक पार्टियां इसको लेकर तैयारियों में लग गई हैं. इधर चुनाव आयोग ने भी इसको लेकर कमर कस ली है. बता दें पूरी दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक चुनाव होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस साल चुनाव अप्रैल के महीने में शुरू हो जाएंगे. इसको लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग फरवरी के अंत में चुनावी तारीखों की घोषणा कर सकता है.

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग इस बात की जानकारी दी है कि कुल कितने लोग इस साल मतदान करेंगे. वहीं, आयोग ने इस बात की भी जानकारी दी है कि इस आम चुनाव में कुल कितने मतदाता पहली बार वोट डालने जा रहे हैं. आइए आपको आंकड़े बताते हैं.

इतने लोग डालेंगे वोट

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल के लोकसभा चुनाव में लगभग 97 करोड़ भारतीय मतदान करने के पात्र होंगे. बता दें कि यह संख्या 2019 के मुकाबले छह प्रतिशत ज्यादा है. भारतीय निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा मतदाता वर्ग करीब 96.88 करोड़ भारत में आगामी आम चुनावों के लिए मतदान करने के लिए पंजीकृत है.

इतने वोटर पहली बार डालेंगे वोट

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी बयान में इस बात की जानकारी दी गई है कि इस बार 18 से 29 वर्ष की आयु के दो करोड़ से अधिक युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है. आयोग द्वारा बताया गया कि मतदाता सूची की शुद्धता व शुचिता पर विशेष जोर दिया है. देश में लैंगिक अनुपात 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है.

यह भी पढ़ें: Budget Session 2024: बीजेपी ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, कल संसद में होगा कुछ बड़ा?

Latest News

₹12,999 में Redmi का ‘धाकड़’ 5G फोन लॉन्च, बारिश में भी नहीं होगा खराब

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च, कीमत ₹12,999 से शुरू. इसमें 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version