काफी दर्दनाक रही आशा भोसले की जिंदगी, अपनी बेटी को खोने का लगा था सबसे बड़ा झटका!

Mumbai: भारत की दिग्गज गायिका आशा भोसले की जिंदगी शानदार होने के साथ-साथ दर्दनाक भी रही. एक हादसे ने उन्हे अंदर से तोड़ कर रख दिया था. दरअसल, उनकी बेटी वर्षा भोसले की मौत ने उन्हे उतना दर्द दिया जो जीवन भर एक महिला के लिए कष्टमय भरा रहा. यह घटना उनके जीवन का सबसे बड़ा सदमा मानी जाती है. 8 अक्टूबर 2012 की सुबह मुंबई में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई.

घटना के समय सिंगापुर में थीं आशा भोसले 

वर्षा भोसले अपने घर के लिविंग रूम में मृत पाई गईं. उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. घर के स्टाफ ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा, जिसके बाद इस घटना की जानकारी बाहर आई. इस दर्दनाक घटना के समय आशा भोसले सिंगापुर में थीं. जैसे ही उन्हें यह खबर मिली, वे सदमे में आ गईं.

पूरी तरह टूट गईं दिग्गज गायिका

बताया जाता है कि यह खबर सुनते ही वे पूरी तरह टूट गईं और तुरंत भारत लौटने का फैसला लिया. वर्षा भोसले एक सिंगर और कॉलमिस्ट थीं. वे आशा भोसले और उनके पहले पति गणपतराव भोसले की बेटी थीं. वे अपने बेबाक विचारों और लेखन के लिए जानी जाती थीं. वर्षा लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं. उनकी शादी हेमंत केनकरे से हुई थी, लेकिन रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए.

इससे पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश 

तलाक, करियर में ठहराव और एक करीबी दोस्त की मौत ने उनकी मानसिक स्थिति को और खराब कर दिया था. इससे पहले भी उन्होंने 2008 और 2010 में आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन तब उन्हें बचा लिया गया था. अपनी बेटी को इस तरह खोना आशा भोसले के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा झटका था. यह दर्द उनके जीवन में कभी न भरने वाला जख्म बन गया.

इसे भी पढ़ें. Bihar Politics: बिहार के अगले CM होंगे सम्राट चौधरी, नाम लगभग तय! अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version