‘Mirzapur’ पर बनेगी फिल्म, Hrithik Roshan बनेंगे ‘कालीन भइया’ ?

‘मिर्जापुर 3’ सबसे चर्चित सीरीज में से एक है। भले ही इस सीरीज के तीसरे सीजन को दर्शकों से पहले दो सीजन जितना प्यार न मिला हो, लेकिन किरदारों की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। इस बीच सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं से कयास लगाया जा रहा है कि ‘मिर्जापुर’ पर जल्द ही फिल्म बन सकती है। फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन कालीन भईया का किरदार निभाते दिख सकते हैं।
ऋतिक रोशन बनेंगे ‘कालीन भइया’ ?
खबरों की माने तो ऋतिक रोशन मिर्जापुर पर बनने वाली फिल्म में ‘कालीन भईया’ का किरदार निभा सकते हैं। जब सोशल मीडिया पर ये खबर फैली तो पंकज त्रिपाठी के फैंस ने उनसे ऋतिक की तुलना करनी शुरू कर दी। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि ऋतिक इस रोल के लिए ठीक नहीं हैं।
पंकज त्रिपाठी को ‘मिर्जापुर’ ने दिलाई अलग पहचान
हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही इन अफवाहों पर डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने रिएक्ट किया और इस पर कोई ऑफिशियल कमेंट न करते हुए कहा कि निर्माता और स्टूडियो के लोग इस पर विचार कर रहे हैं। फिल्म बनेगी या नहीं इसपर वही लोग कुछ कह सकते हैं। वहीं अगर हम पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की बात करें तो इसका पहला सीजन साल 2018 में रिलीज हुआ था। पंकज त्रिपाठी को इस सीरीज ने ही इंडस्ट्री में उन्हें उनका हक दिलाया।
Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version