Ira Khan Wedding: आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी Aamir Khan की बेटी इरा खान, यहां होगा रिसेप्शन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ira Khan Wedding: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) आज (3 जनवरी) को अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी. इस शादी में परिवार और दोस्तों के अलावा बॉलीवुड के तमाम सितारें पहुंचने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, बुधवार (आज) मुंबई के ताज लैंड्स एंड में इरा और उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे की रजिस्ट्रार मैरिज होगी. रजिस्ट्रार मैरिज के बाद रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें परिवार के तकरीबन 900 लोग शामिल होंगे. वहीं इरा और नुपुर की बिग फैट इंडियन वेडिंग 8 जनवरी को उदयपुर (राजस्थान) में होगी.

 

यहां होगा इरा खान का रिसेप्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो वर्ल्ड सेंटर में 13 जनवरी को शाम 8 बजे से रिसेप्शन पार्टी होगी. जिस बॉलरूम को चुना गया है, उसमें 3000 लोगों के खड़े होने की जगह है.

 

इरा खान की शादी की रस्में

इरा खान के प्री वेडिंग फंक्शन्स मंगलवार, 2 जनवरी से शुरू हो चुके हैं. आमिर खान की दोनों पूर्व पत्नियां रीना दत्ता व किरण राव एक साथ वेन्यू के बाहर स्पॉट भी हुई थीं. हल्दी सेरेमनी में सभी महिलाएं महाराष्ट्रियन साड़ी पहने नजर आई थीं.

ये भी पढ़े: Shehnaaz Gill-Guru Randhawa: गुरु रंधावा को डेट कर रही हैं शहनाज गिल, तस्वीरें शेयर कर लिखा-ये एक खूबसूरत फीलिंग है

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version