Vinesh Phogat को Aamir Khan ने किया वीडियो कॉल, बढ़ाया हौसला

विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद उनका ओलंपिक सफर बिना पदक के समाप्त हो गया। उस दिन विनेश के साथ-साथ पूरा देश दुखी था. विनेश फोगाट के इस मुश्किल दौर में कई बॉलीवुड सितारों ने आगे आकर उनका साथ दिया और उनका हौसला बढ़ाया. इनमें आमिर खान भी शामिल थे. ‘दंगल’ अभिनेता ने विनेश फोगाट को वीडियो कॉल किया और उनका हौसला बढ़ाया।

आमिर खान बनाएंगे विनेश फोगाट की दमदार बायोपिक ?

आमिर खान और विनेश फोगाट के वीडियो कॉल के कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. मंदीप पुनिया ने अपने एक्स पर तस्वीरें शेयर की हैं. जिसके बाद फिल्म ‘दंगल 2’ को लेकर चर्चा तेज हो गई। फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद जल्द ही आमिर खान और विनेश फोगाट ‘दंगल 2’ बनाएंगे. एक यूजर ने विनेश फोगाट और आमिर खान की वीडियो कॉल की फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘दंगल 2 का इंतजार है.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आमिर खान जरूर विनेश फोगाट की दमदार बायोपिक बनाएंगे। वह बस सही समय का इंतजार कर रहे हैं.’

2016 में रिलीज हुई थी आमिर खान

आमिर खान की ‘दंगल’ वो फिल्म है जिसने भारतीय सिनेमा में तहलका मचा दिया था. साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने महिला कुश्ती पर प्रकाश डाला था. यह महावीर सिंह फोगट और उनकी बेटियों गीता और बबीता की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है, जो शीर्ष पहलवान बनीं। अपनी बेटियों को प्रशिक्षित करने वाले महावीर के रूप में आमिर खान का अभिनय शानदार है। फिल्म दंगल को उसकी दमदार कहानी और परफॉर्मेंस के लिए सराहा गया।

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version