Aaradhya Bachchan ने भरी महफिल में शिवा राजकुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद !

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन को हाल ही में उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ SIIMA अवॉर्ड्स में स्पॉट किया गया था.पोन्नियिन सेलवन 2 में एक्ट्रेस को अपने दमदार अभिनय के लिए लीडिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस के SIIMA 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इस दौरान एक्ट्रेस की बेटी ने कुछ ऐसा किय़ा कि हर कोई बस आराध्या की तारीफ ही कर रहा है.

मां ऐश्वर्या को आराध्या बच्चन ने लगाया गले

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में चियान विक्रम को पुरस्कार जीतने के बाद ऐश्वर्या को मंच से उतरने में मदद करते हुए देखा जा सकता है. इसक बाद एक्ट्रेस सीढ़ियों से नीचे उतरीं और फिर उनकी बेटी आराध्या ने अपनी मां की बड़ी उपलब्धि के बाद उन्हें दौड़कर गले लगा लिया.

आराध्या बच्चन ने भरी महफिल में शिवा राजकुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

बता दें कि मां-बेटी जब अपनी सीट पर बैठने के जा ही रही थीं, तभी वहां कन्नड़ सुपस्टार शिवा राजकुमार विक्रम और ऐश्वर्या को बधाई देने पहुंचे. जिसके बाद ऐश्वर्या ने एक्टर को अपनी बेटी आराध्या से मिलवाया, जिसके बाद अराध्या ने बड़ी सी स्माइल के साथ एक्टर का वेलकम किया और शिवा राजकुमार के सामने पहले हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया और फिर आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर भी छुए. आराध्या बच्चन द्वारा शिवा राजकुमार के पैर छुने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसी के साथ नेटीजंस अमिताभ बच्चन की पोती के संस्कारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version