तलाक की खबरें फैलाने वालों के मुंह पर अभिषेक बच्चन ने मारा जोरदार तमाचा, ऐश्वर्या को लेकर कही बड़ी बात

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बीते कई महीनों से अपने तलाक की खबरों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का तलाक हो चुका है। जी हाँ उस समय फैंस को इस खबर पर और भी ज्यादा यकीन हो गया जब अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अलग अलग पहुंचे। दरअसल पूरा बच्चन परिवार ने इस शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन को नजरअंदाज किया था। वहीं अंबानी परिवार की इस शादी के बाद से ही लोग दावा कर रहे हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबर सच है और उनका तलाक हो गया।

मैं अब भी शादीशुदा हैं-अभिषेक बच्चन

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अभी तक इस मुद्दे पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। ऐसे में फैंस अब तक केवल कयास ही लगा पा रहे थे। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने अपने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने अपनी शादी का जिक्र किया है। इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन इंटरव्यू में अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट करते नजर आए। अभिषेक बच्चन ने अंगूठी दिखाते हुए कहा कि वो अब भी शादीशुदा हैं। मुझे नहीं पता कि इस तरह की अफवाहें कौन उड़ा रहा है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इस तरह की बातों पर आपको यकीन नहीं करना चाहिए।

अभिषेक बच्चन ने की सबकी बोलती बंद

अभिषेक बच्चन ने मीडिया तो ताना मारते हुए कहा कि मीडिया को कुछ खबरें चाहिए होती हैं। यही वजह है जो इस तरह की खबरें छापी जाती हैं। ये ठीक भी है। हम लोग सितारे हैं। हमें ये सब देखना पड़ता है। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन के इस बयान ने सबकी बोलती बंद कर दी है।

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version