Adipurush Ravana Troll: रावण का पाइथन मसाज दर्शकों को नहीं आया पसंद, बताया- ‘डिजास्टर मूवी’

Must Read

Adipurush Ravana Troll: रामायण पर बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है. सोशल मीडिया पर रावण का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जी हां, फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सैफ अजगरों के बीच लेटे हुए नजर आ रहे है और उनके ऊपर अजगर रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स रामायण पर बनी इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत पर नाराजगी जता रहे हैं.

फैंस ने बताया बेकार फिल्म

इस फिल्‍म को देखने के बाद एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ‘चलो ये वाला मसाज भी देख लो, अजगर मालिश ओम राउत द्वारा प्रायोजित’. वहीं दूसरे ने लिखा, ‘मुझे मेरा पैसा वापस चाहिए’. तो तीसरे ने लिखा, ‘डिजास्टर मूवी’.

ये भी पढ़े:- Adipurush: ‘आदिपुरुष’ में रावण के किरदार को लेकर भड़के Prem Sagar, बोले- पापाजी ने भी ‘रामायण’ बनाते समय…

Latest News

UP: लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो मजदूर झुलसे

Lucknow Airport Fire: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मजदूरों की...

More Articles Like This