Manipur Violence: भीड़ ने पुलिस थाने को बनाया निशाना, सुरक्षा में तैनात अधिकरियों पर बरसाई गोलियां

Must Read

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा को देखते हुए पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. लेकिन इसके बाद भी कहीं ना कहीं हिंसा की खबरे आ रही हैं. मणिपुर के इंफाल में कल यानी शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ लोगों की झड़प की खबर सामने आई है. इस झड़प में दो नागरिकों के घायल होने की खबर है.यहां पर तैनात अधिकारियों की माने तो बीती रात हिंसा में जुझे मणिपुर के क्वाथा और कंगवई इलाकों से स्वचलित हथियारों से फायरिंग की गई. वहीं आज सुबह भी इस जगहों पर कई स्थानों गोलीबारी की खबरों आई हैं.

भीड़ ने की तोड़फोड़
बताया जा रहा है कि भीड़ द्वारा तोड़फोड़ की गई. वहीं कई हिस्सों में आगजनी की घटनाएं सामने आई है. अधिकारियों का कहना है कि इंफाल में भीड़ ने बीजेपी के नेताओं के घरों को जलाने की कोशिश की गई. भीड़ पर सुरक्षा बलों ने फायरिंग की गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है झड़प के दौरान कोई हथियार चोरी नहीं हुआ है. वहां तैनात एक अधिकारी ने बताया कि दंगाईयों को इक्कठा होने से रोकने के लिए सेना के जवानों ने आधी रात को ही मोर्चा संभाल लिया और रात को ही संयुक्त मोर्चा निकाला.

बीजेपी विधायक का घर जलाने की कोशिश
सूत्रों ने बताया कि करीब 1000 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने महल परिसर के आस पास के इलाकों की इमारतों में आग लगाने की कोशिश की. वहीं इनको रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े गए. साथ ही गोलियां भी चलाई गई. अधिकारी ने बताया कि इंफाल में भीड़ ने विधायक बिस्वजीत के घर में आग लगाने की कोशिश की गई थी. वहीं टुकड़ी ने भीड़ को इधर उधर तितर-बितर करने का काम किया गया. अधिकारियों का कहना है कि भीड़ ने बीजेपी कार्यालय का घेराव किया. हालांकि कोई नुकसान नहीं पहुंच सके हैं.

यह भी पढ़ें-

Kanpur News: कानपुर मेयर ने मेट्रो के अफसरों को दी गजब सजा, बीच मीटिंग में बंद करा दी गई एसी, जानिए कारण

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This