Road Accident: लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर ट्रक-टैंकर में टक्कर के बाद लगी आग, दो जिंदा जले

Must Read

अयोध्याः यूपी के अयोध्या से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शनिवार की सुबह ट्रक और टैंकर में जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. काफी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर शनिवार को भोर लगभग तीन बजे पटरंगा थाना इलाके के अमीरपुर मोड़ रानीमऊ के पास ट्रक और टैंकर में टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहन में आग लग गई. ट्रक का चालक और खलासी आग की लपटों से घिर गए और उनकी जलकर मौत हो गई. जबकि टैंकर का खलासी गंभीर रूप से झुलस गया है. इलाज के लिए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया है. चालक और खलासी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पहचान करने में जुट गई.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This