IND vs PAK: बीमारी से ठीक होकर लौटे अभिषेक शर्मा का मैच में नहीं चला बल्ला, पाकिस्‍तान के खिलाफ भी बिना खाता खोले हुए आउट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IND vs PAK: भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. वे अपना खाता तक नहीं खोल सके और शून्य पर आउट हो गए. यही नहीं, इस टूर्नामेंट में भी वे अब तक रन बनाने में नाकाम रहे हैं. इससे पहले वे यूएसए के खिलाफ भी जीरो पर आउट हुए थे. अब पाकिस्तान के खिलाफ भी वे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले अभिषेक बीमार थे और इसी मैच से उन्होंने वापसी की थी. हालांकि वापसी मैच में वे कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके और फिर से शून्य पर आउट हो गए. टी20 विश्व कप 2026 में यह उनका लगातार दूसरा डक है. इसके साथ ही वे एक शर्मनाक सूची में भी शामिल हो गए हैं.

अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी. भारत की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर आए. ईशान ने पहली स्ट्राइक ली, लेकिन पाकिस्तान के कप्तान ने सभी को चौंकाते हुए खुद पहला ओवर करने का फैसला किया. दूसरी गेंद पर ईशान ने एक रन लेकर स्ट्राइक अभिषेक को दी.

अभिषेक ने लगातार तीन डॉट गेंदें खेलीं. चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वे आउट हो गए और खाता भी नहीं खोल सके. इससे पहले वे यूएसए के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए थे. ऐसे में टी20 विश्व कप 2026 में वे अब तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं.

शर्मनाक लिस्ट में शामिल

अभिषेक शर्मा अब भारत के उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जो टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए हैं. इस सूची में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा शीर्ष पर हैं, जो तीन बार जीरो पर आउट हुए थे. अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, दोनों दो-दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं.

इसके अलावा, एक कैलेंडर वर्ष में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में भी अभिषेक दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वे साल 2026 में अब तक चार बार जीरो पर आउट हो चुके हैं, जबकि संजू सैमसन 2024 में पांच बार शून्य पर आउट हुए थे.

Latest News

IND vs PAK: भारत को ललकारने वाले साहिबजादा फरहान ढेर, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

IND vs PAK: पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में...

More Articles Like This