IND vs PAK Innings: कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर, ईशान किशन ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें लीग मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. यह भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. भारतीय टीम के लिए ईशान किशन ने सबसे शानदार पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके.

पिच को देखते हुए पाकिस्तान ने स्पिन पर ज्यादा भरोसा दिखाया. टीम की ओर से कुल 20 ओवर में से 18 ओवर स्पिनरों ने डाले, जबकि केवल 2 ओवर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने किए. पाकिस्तान ने इस मैच में कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिनमें 6 स्पिनर शामिल रहे.

पाकिस्तान ने जीता टॉस

मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनका यह निर्णय टीम के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है.

भारत की खराब शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही. टीम ने पहला विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिया, जब अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट गए.

हालांकि इसके बाद ईशान किशन ने पारी को संभाला और तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. इस साझेदारी के बाद ऐसा लगने लगा कि भारत 200 के पार पहुंच सकता है. लेकिन 9वें ओवर में ईशान के आउट होते ही रनगति धीमी पड़ गई.

ईशान के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रनों का योगदान दिया, जबकि शिवम दुबे ने 158.82 के स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

पाकिस्तान की गेंदबाजी

पाकिस्तान के लिए सैम अयूब सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा कप्तान सलमान अली आगा, उस्मान तारिक और शाहीन शाह अफरीदी को 1-1 विकेट मिला.

Latest News

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ बनाया 8-1 का रिकॉर्ड, 61 रनों से जीतकर सुपर-8 में की दबंग एंट्री

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में शानदार जीत दर्ज...

More Articles Like This