‘Adipurush’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगवान हनुमान के लिए बुक रहेगी एक सीट? जानें क्यों

Adipurush: साउथ सुपरस्‍टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग मूवी आदिपुरुष (Adipurush) साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. प्रभास के फैंस उनकी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. हाल ही में रिलीज हुए इस इस मूवी के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस मूवी को रिलीज होने में महज दो सप्ताह का ही समय बचा हुआ है. यही वजह है कि निर्माताओं ने प्रचार के अंतिम चरण की शुरुआत कर दी है. हाल ही में आदिपुरुष टीम की ओर से मूवी के रिलीज को लेकर एक घोषणा की गई है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हर थिएटर में एक सीट रिजर्व रहेगी.

ये भी पढ़े:- Adipurush: ‘आदिपुरुष’ के प्री रिलीज इवेंट से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचे…

यह बिना बिके सीट लोगों की आस्था का जश्न मनाने के लिए भगवान हनुमान को समर्पित की जाएगी. बता दें कि ओम राउत के निर्देशन में फिल्‍म आदिपुरुष को 16 जून को पांच भाषाओं, तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. खबरों की मानें तो हर स्क्रीनिंग में एक सीट अनसोल्ड रहेगी.

Adipurush
Adipurush

टीम की ओर से जारी बयान कथित बयान में कहा गया है, “जहां भी रामायण का पाठ किया जाता है, वहां भगवान हनुमान की उपस्थिति होती है. यह हमारा विश्वास है. इस विश्वास का सम्मान करते हुए, प्रभास के राम-अभिनीत आदिपुरुष की स्क्रीनिंग करने वाला हर थियेटर भगवान हनुमान के लिए इसे बेचे बिना एक सीट आरक्षित करेगा.’

ये भी पढ़े:- Kajal Raghwani बनी ‘सर्विसवाली बहुरिया’, अगले महीने से आगरा और आसपास…

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version