सिद्धार्थ संग शादी के बंधन में बंधी Aditi Rao Hydari, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aditi Rao Hydari Siddharth Wedding: बॉलीवुड की ‘बिब्बोजान’ अदिति राव हैदरी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग शादी के बंधन में बंध गई हैं. कपल ने पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी रचाई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. अदिति ने शादी की तस्वीरों को शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने तेलंगाना के एक मंदिर में शादी की है.

दुनिया की नजरों से छिपकर रचाई शादी

आज 16 सितंबर को अदिति-सिद्धार्थ ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. दोनों की खूबसूरत तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान रह गया है. सिद्धार्थ की दुल्हन बनी अदिति बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं. इस खास दिन एक्ट्रेस ने बेज कलर लहंगा पहना था. इसके साथ ही उन्होंने बालों में गजरा लगाया था और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लिट किया था. एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं, दूल्हे सिद्धार्थ ने व्हाइट कलर कुर्ता और धोती पहना था, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

एक्ट्रेस ने लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन

अपनी शादी की तस्वीरों में अदिति-सिद्धार्थ एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को शेयर करके ही अदिती ने दुनिया के सामने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की है. तस्वीरों के साथ ही अदिति ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, “आप मेरे सूरज हो, मेरे चंद्रमा और मेरे सभी सितारे हो…अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट्स बने रहने के लिए… हँसने के लिए, कभी बड़े न होने के लिए…अनंत प्यार के लिए, प्रकाश और जादू के लिए, मिसेज एंड मिस्टर अदु-सिद्धू.”

फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई

शादी की तस्वीरों में घर के बुजुर्ग कपल को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं. दोनों की इन तस्वीरों को देखकर लग रहा कि कपल ने फैमिली की मौजूदगी में ये शादी रचाई है. अदिति-सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स खूब प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- साल 2025 में ‘Spider Man’ की दुल्हनिया बनेंगी Zendaya, टॉम हॉलैंड संग शादी के बंधंन में बंध सकती हैं एक्ट्रेस!

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This