ऑस्कर में एंटर करने के साथ Laapataa Ladies ने एक और उपलब्धि की अपने नाम, जापान में रिलीज हुई फिल्म

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Laapataa Ladies Released In Japan: आमिर खान (Aamir Khan) के प्रोडक्शन और किरण राव (Kiran Rao) के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज ने अपनी कहानी से दुनियाभर का दिल जीत लिया है. हाल ही में फिल्म को ऑस्कर में एंट्री मिली है. वहीं, इस फिल्म ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली. दरअसल, भारत के थिएटर्स में धूम मचाने के बाद अब ये फिल्म जापान में रिलीज की गई है.

फिल्म ने जीत लिया है दर्शकों का दिल

फिल्म लापता लेडीज ने दर्शकों के दिलों पर एक बड़ा इंपैक्ट डाला था. इस फिल्म की कहानी और किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी. ये फिल्म भारत में सुपरहिट रही. अब इस फिल्म को दुनिया के कई देशों में रिलीज किया जाएगा. वहीं, आज ये फिल्म जापान में रिलीज कर दी गई है.

फिल्म ने जीता है बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड

हाल ही में लापता लेडीज को ऑस्कर में एंट्री मिली है. इसके अलावा ये फिल्म इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 में बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड भी जीत चुकी है. इतनी उपलब्धि अपने नाम करने के बाद अब ये फिल्म दुनिया के अलग-अलग हिस्से में रिलीज की जाएगी. दरअसल, इस फिल्म में दो दुल्हनों की कहानी दिखाई गई है, जो अपने परिवार से बिछड़ जाती हैं. जिसके बाद उन दोनों की जिंदगी में कई मुश्किले आती है, लेकिन वो दोनों कभी हार नहीं मानती.

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है फिल्म

बता दें कि ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है. इस फिल्म को किरण राव ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो, इसमें स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, रवि किशन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- भारत के कार्बन उत्सर्जन एवं हरित क्रांति के प्रयासों की अमेरिका में हुई सराहना: डॉ. दिनेश शर्मा

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version