बच्चन परिवार को साथ देखकर फिर भड़के Aishwarya Rai Bachchan के फैंस

Must Read

Bollywood News: बॉलीवुड कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें लगातार लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। लेकिन अभिषेक बच्चन ने हाल ही में तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी थी। अभिषेक बच्चन ने दावा किया था कि उनका तलाक नहीं हुआ है, लेकिन उसके बाद भी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। ऐसे में एक बार फिर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन सुर्खियों में आ गए हैं। अभिषेक बच्चन को उनके परिवार के साथ हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ बच्चन परिवार

दरअसल अभिषेक बच्चन बीती रात अपनी मां जया और बहन श्वेता बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए । बच्चन परिवार के लोगों ने इस दौरान मीडिया के आगे जमकर पोज दिए। वहीं बच्चन परिवार को साथ देखकर लोगों का पारा हाई हो गया। लोगों ने अभिषेक बच्चन के साथ साथ जया और श्वेता बच्चन को भी निशाने पर लेना शुरू कर दिया है।

बच्चन परिवार को यूजर ने किया ट्रोल

अभिषेक, जया और बहन श्वेता बच्चन को साथ देखकर एक फैन ने लिखा- ” जिस घर में सास और ननद की चलती है उस में बहू नहीं रह सकती, जबकि एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि जय और श्वेता को आराध्या की फिक्र नहीं है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, श्वेता बच्चन के ससुरालवाले भी इस बात से खुश होंगे कि वो फिलहाल अपने परिवार से दूर है। मुझे लगता है कि वो अपने ससुराल में भी ऐसे ही घर तोड़ती होगी। इसके अलावा इस यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि जया और श्वेता भूल चुकी हैं कि उनके घर में बहू के साथ साथ एक पोती भी है।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This