Ajay Devgan की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ ने OTT पर दी दस्तक !

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में दोनों की रोमांटिक लव स्टोरी देखने को मिली थी. हालांकि दोनों की केमिस्ट्री लोगों का कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई थी. वहीं अब रिलीज के करीब 2 महीने बाद ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म कब और कहां रिलीज होगी.

किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ ?

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है. प्राइम वीडियो ने ही अपने सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों को इसकी जानकारी दी है. फिल्म का एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया कि, ‘दो दिल जो समय की वजह से बिछड़ गए थे, लेकिन प्यार की वजह से फिर मिल गए.’ अपनी पोस्ट में प्राइम वीडियो ने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को भी टैग किया है. पोस्ट के अपलोड होते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. खबरों के अनुसार इस फिल्म के राइट्स अमेजन ने करोड़ों रुपए में खरीदे हैं. लोग अब इसे फ्री में देख सकते हैं.

क्या है अजय-तब्बू की फिल्म की कहानी

फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की कहानी कि बात करे तो ये एक लव स्टोरी फिल्म है. जिसमें अजय और तब्बू एक-दूजे संग सालों बाद इश्क लड़ाते नजर आए थे. 22 साल से फिल्म में दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं, फिर पूरी कहानी इन्हीं दोनों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में अजय-तब्बू के अलावा शांतनु माहेश्वरी, सई मांजरेकर और जिमी शेरगिल भी अहम भूमिका में हैं.

Latest News

मुंबई इंडियंस में पोलार्ड के बाद उथप्पा, मैक्लेनेघन, दिलीप और कुलकर्णी की भी एंट्री, MI ने कोचिंग सेटअप को दिया ‘नया लुक’

Mumbai: मुंबई इंडियंस (MI) ने शुक्रवार को IPL 2027 के लिए रॉबिन उथप्पा को बैटिंग कोच, मिशेल मैक्लेनेघन को...

More Articles Like This

Exit mobile version