‘मैरी कॉम’ में प्रियंका चोपड़ा के को-स्टार रहे सुनील थापा का निधन, नेपाली सिनेमा के स्तंभ का भी अंत

Kathmandu: दिग्गज नेपाली अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर के सामने आते ही नेपाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों व वेब सीरीज में भी काम किया था. सुनील का काठमांडू के नॉरविक अस्पताल में इलाज चल रहा था. जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली.

कार्डियक अरेस्ट मौत की संभावित वजह

उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया. अस्पताल के चेयरपर्सन राजेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक सुबह 7.44 बजे ईसीजी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में कार्डियक अरेस्ट को उनकी मौत की संभावित वजह माना जा रहा है. सुनील थापा सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे बल्कि नेपाली सिनेमा की आत्मा थे.

दर्शकों के दिलों में जीवित हैं यादगार किरदार

अपने लंबे करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए जो आज भी दर्शकों के दिलों में जीवित हैं. उनकी अदाकारी में गहराई, सच्चाई और सामाजिक संवेदना साफ झलकती थी. वे ऐसे कलाकार थे जो पर्दे पर किरदार नहीं निभाते थे बल्कि उसे जीते थे. सुनील थापा बॉलीवुड के भी जाना-माना नाम थे.

प्रियंका चोपड़ा के साथ किया था काम

दिग्गज एक्टर ने प्रियंका चोपड़ा के साथ मैरी कॉम में काम किया था. इस फिल्म में वो प्रियंका चोपड़ा के कोच के रोल में दिखे थे. इसके अलावा उन्होंने ‘एक दूजे के लिए’ और ‘आज की आवाज’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. सुनील थापा ने कई भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय किया है.

गुरु की तरह मानते थे युवा कलाकार

फिल्मों के अलावा सुनील थापा अपने विनम्र स्वभाव और बौद्धिक सोच के लिए भी जाने जाते थे. युवा कलाकार उन्हें गुरु की तरह मानते थे और उनसे सीख लेने की कोशिश करते थे. उन्होंने नेपाली सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें. Amit Shah Jammu Visit: बलिदान हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिले अमित शाह, नौकरी के पत्र सौंपे

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version