Uttarakhand: अपने गांव में भ्रमण पर निकले CM योगी, बच्चों को दुलारा, कहा- ‘हम भी तेरे दादा लगते हैं’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में इंटर कॉलेज में नई बनी स्कूल बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे. इस दौरान बच्चों ने उनकी गीत गाकर स्वागत किया. इससे पहले सीएम योगी शनिवार की सुबह अपने गांव में भ्रमण पर निकले. इस दौरान नाते-रिश्तेदारों सहित अन्य लोगों से मुलाकात की और बच्चों को टाफी-चाकलेट देकर दुलारा. उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीयता जताते हुए प्यार से कहा कि ‘हम भी तेरे दादा लगते हैं.’

सीएम योगी ने जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया. इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न करीब सवा तीन बजे यमकेश्वर स्थित हेलिपैड पर पहुंचे. यहां जन प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया. उसके बाद सीएम योगी हेलिपैड से कुछ ही दूरी पर स्थित यमकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे.

मंदिर में करीब 10 मिनट तक पूजा-अर्चना की. योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी के साथ दोपहर 3:34 बजे जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर पहुंचे और नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि भव्य भवन उपलब्ध हुआ है. एक माह बाद छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर सहित अन्य सभी मूलभूत जरूरतें पूरी की जाएंगी. सीएम योगी ने कल यही अपने गांव में प्रवास किया और आज शनिवार सुबह वह गांव भ्रमण पर निकले. उन्होंने लोगों को गांव में बसने और खेती करने के लिए प्रेरित किया. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और खेती-बाड़ी को बढ़ावा देने का आह्वान किया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version