Bangladesh में चिंताजनक हालातों के बीच Kangana Ranaut का पोस्ट वायरल, जानिए क्या लिखा ?

Kangana Ranaut News: बांग्लादेश में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहें है. शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भी रोज हिंसा की खबरें आ रही हैं. बांग्लादेश के बिगड़े हालातों के बीच एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे एक्ट्रेस ने एक्स पर शेयर किया है, जिसके बाद वह फिर से चर्चाओं में आ गईं हैं. दरअसल उन्होंने अपनी पोस्ट में भारत के लोगों को खास संदेश देते हुए ये बात कह डाली की शांति फ्री में नहीं मिलती है.

कंगना रनौत ने पोस्ट में क्या लिखा ?

कंगना रनौत ने लिखा कि ‘शांति हवा या सूरज की किरणों में नहीं है जिसे आप अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं और यह आपको मुफ्त में मिलेगी। चाहे महाभारत हो या रामायण, दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा युद्ध शांति के लिए ही लड़ा गया है। ‘अपनी तलवार उठाओ और तैयार हो जाओ। अपनी तलवारें उठाओ और उन्हें तेज करो, हर दिन तैयारी करो। अधिक नहीं तो प्रतिदिन आत्मरक्षा करें।

‘हम भी चरमपंथियों से भरे हैं’- कंगना रनौत

कंगना रनौत ने आगे लिखा कि ‘दूसरों के हथियारों के प्रति आपकी अधीनता का परिणाम यह नहीं होना चाहिए कि आप लड़ने में असमर्थ हो जाएं। विश्वास में समर्पण करना प्रेम है, लेकिन भय में समर्पण करना कायरता है। इजराइल की तरह हम भी अब चरमपंथियों से भर गए हैं. हमें अपने लोगों और अपनी ज़मीन को बचाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version