करीबी दोस्त की मौत से टूटे अमिताभ बच्चन, बोले-मैंने अपना एक और बहुत प्यारा दोस्त खो दिया

Must Read

Mumbai: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना एक दोस्त को खो दिया है, जिसके जाने का दुख उन्होंने अपने हालिया पोस्ट में शेयर किया है. एक्टर ने दोस्त के निधन पर इमोशनल नोट लिखकर उसे श्रद्धांजलि दी है. अमिताभ ने जो पोस्ट शेयर किया, उसमें वह काफी भावुक नजर आए.

मैंने अपना एक और बहुत प्यारा दोस्त खो दिया

अमिताभ बच्चन ने अपने दिवंगत दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए अपने ब्लॉग में लिखा- ‘वह हमेशा हर मुश्किल से निकलने का रास्ता ढूंढ लेते थे और बहुत ज्यादा प्यारे शख्स थे. मैंने अपना एक और बहुत प्यारा दोस्त खो दिया. वह हंसमुख थे. उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी… यकीन ही नहीं हो रहा कि वो चले गए. एक-एक करके सब जा रहे हैं.’

धर्म जी, महानता की मिसाल थे

जब अमिताभ के दोस्त और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हुआ था तो उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था- ‘धर्म जी, महानता की मिसाल थे, हमेशा न सिर्फ अपनी मौजूदगी के लिए, बल्कि अपने बड़े दिल और अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते थे. वह अपने साथ पंजाब के उस गांव की मिट्टी की खुशबू लाए थे, जहां से वह आए थे और अपने शानदार करियर के दौरान गांव के स्वभाव के प्रति सच्चे रहे, एक ऐसी बिरादरी में जिसने हर दशक में बदलाव देखे, लेकिन उनमें नहीं.

क्या होती है रिश्तों की असली कीमत

उनकी मुस्कान और उनका अपनापन, उनके आस-पास के सभी लोगों तक फैल जाता था, जो इस पेशे में बहुत कम देखने को मिलता है.’ अमिताभ बच्चन का अपने दोस्त के लिए लिखा गया यह भावुक संदेश बताता है कि रिश्तों की असली कीमत क्या होती है. जिंदगी में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी मौजूदगी हमारे जीवन को खास बना देती है. उनके जाने के बाद भले ही खालीपन रह जाए, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहती हैं.

गहरी दोस्ती और भावनात्मक जुड़ाव की झलक

बिग बी की यह पोस्ट भी उसी गहरी दोस्ती और भावनात्मक जुड़ाव की झलक पेश करती है. अमिताभ बच्चन जल्द ही नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD के सीक्वल और अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में नजर आएंगे.

इसे भी पढ़ें. PM Modi ने ईरान के राष्ट्रपति से क्षेत्रीय स्थिति पर की चर्चा, शांति और सुरक्षा के लिए कूटनीति पर द‍िया जोर

Latest News

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: ‘राजा बाबू याद आ रहे हैं…’ PDA को लेकर ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, सपा में बड़ी...

यूपी चुनाव 2027 से पहले ओपी राजभर ने PDA को लेकर अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने 'राजा बाबू' कहकर तंज कसते हुए सपा में बड़ी टूट होने का भी दावा किया.

More Articles Like This