Ankita Lokhande Mother In Law: एकता कपूर के शो में नजर आएंगी अंकिता लोखंडे की सास! लोगों ने की कोमोलिका से तुलना

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ankita Lokhande Mother In Law: सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के 17वें (Bigg Boss 17) सीजन में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) ने एंट्री ली थी, लेकिन उन दोनों से ज्यादा पॉपुलर अंकिता लोखंडे की सास रंजना जैन हो गई हैं. फैमिली वीक के दौरान रंजना जैन ने शो में एंट्री की थी, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर छा गईं. वहीं, शो के बाद शनिवार को रंजना और विक्की जैन को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जिसके बाद वो एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं.

पैपराजी ने पूछा ये सवाल

दरअसल, विक्की जैन और उनकी मां को एयरपोर्ट पर पैपराजी ने घेर लिया. इस दौरान पैप्स ने उनसे कई सावल किए, लेकिन उन्होंने ज्यादा रिएक्ट नहीं किया. वहीं, पैप्स ने उनसे विक्की भाई के गेम के बारे में पूछा. जिसके जवाब में रंजना जैन ने कहा विक्की का गेम ‘बहुत बढ़िया था. नंबर वन.’ फिर दूसरे पैपराजी ने कहा- “मम्मीजी आप तो एक बहुत बड़ी स्टार बन गई हैं.” ये बात सुनकर रंजना मुस्कुराने लगती हैं. इसी बीच उनसे पूछा गया- “मम्मीजी आपको एकता कपूर का शो या बिग बॉस 18 का ऑफर आएगा तो करेंगी?” उनके इस बात का जवाब देते हुए रंजना कहती हैं- “पहले आने तो दो बेटा. मां घर में रहती हैं, बाहर थोड़ी जाती हैं. बच्चे हैं घर में दो-दो करने के लिए.”

 

लोगों ने की कोमोलिका से तुलना

रंजना जैन का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसके बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में विक्की अपनी मां को पकड़कर उन्हें आगे ले जा रहे हैं. जिसे देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘विक्की को टेंशन हो रही है कि कहीं मम्मी फिर से कोई सच न बोल दे.’ दूसरे ने लिखा, ‘रंजना जी ने तो कोमोलिका को भी फेल कर दिया है.’ अन्य ने लिखा, ‘मम्मी जी एकदम विक्की की ही तरह बहुत मजाकिया हैं.’

ये भी पढ़ें- Bhojpuri: ठंड में गरमाहट का एहसास करा देगा पवन सिंह का ये गाना, वीडियो मचा रहा बवाल

जमकर ट्रोल हुईं थीं रंजना जैन

बता दें कि बिग बॉस 17 में फैमिली वीक के दौरान विक्की की मां आई थी. शो में विक्की और अंकिता के बीच लड़ाई देखकर रंजना ने अपनी नाराजगी जताई थी. जिसके बाद अंकिता ने उनसे माफी भी मांगी. शो पर भी रंजना जैन ने अंकिता को बूरा-भला कहा था. इसके बाद बाहर इंटरव्यू के दौरान भी उन्होंने अंकिता के खिलाफ कई बातें कही. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की गई.

Latest News

Post Office Time Deposit: बिना जोखिम के बढ़ेगा पैसा, 5 साल में मिल सकता है 7.5% तक ब्याज

अगर आप सुरक्षित निवेश चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम बेहतर विकल्प हो सकती है. इसमें सरकार की गारंटी के साथ 5 साल में अच्छा रिटर्न मिलता है.

More Articles Like This

Exit mobile version