शादी के 8 साल बाद पिता बनना चाहते हैं अनुपमा के ‘अनुज’ Gaurav Khanna, पत्नी आकांक्षा नहीं हैं तैयार?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
टीवी सीरियल अनुपमा में अनुज के रोल में नजर आ रहे गौरव खन्ना को बहुत पसंद किया जा रहा है। गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी को इस सीरियल ने आसमान पर पहुंचा दिया है। एक्टर का नाम इस सीरियल की वजह से सोशल मीडिया पर हमेशा ही ट्रेंडिंग में बना रहता है। एक्टर की पर्सनल लाइफ पर भी लोगों की निगाहें बनी रहती हैं। हाल ही में एक्टर की पत्नी आकांक्षा चमोला ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी और गौरव खन्ना की बेबी प्लानिंग पर बात की है।

गौरव खन्ना बनना चाहते हैं पिता
गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने बेबी की प्लानिंग पर बात की है। आकांक्षा से जब सवाल किया गया कि उनकी बेबी को लेकर क्या प्लानिंग हैं? इसपर उन्होंने कहा कि वो अपने बडे़ बच्चे यानी गौरव खन्ना की देखभाल में काफी सालों से जुटी हुई हैं। वह उन्ही में लगी रहती है। अब समाज बदल गया है। आज के वक्त में महिलाएं भी पुरुषों की तरह पूरा काम करती है। आगे एक्ट्रेस ने बताया कि वह गौरव और उनका कुत्ता और बिल्ली एक परिवार की तरह साथ रहते हैं। लेकिंन अपने इंटरव्यू में आकांक्षा ने यह भी बताया कि अभी गौरव पिता बनना चाहते हैं लेकिन एक्ट्रेस अभी इस चीज के लिए तैयार नहीं हैं और इसके लिए गौरव ने उन पर जोर भी दिया था, लेकिन फिर वह अपनी पत्नी के फैसले को समझते थे।

मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं गौरव और आकांक्षा
आपको बता दें कि अभिनेता गौरव खन्ना और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी। टीवी सीरियल में ऑडिशन देते हुए दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बने और फिर गौरव-आकांक्षा की लव स्टोरी शुरू हुई।
Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version