शिव-भक्ति में लीन नजर आईं भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh, शिवलिंग को लगाया गले

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती और अदाकारी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. आज सोमवार के दिन एक्ट्रेस महादेव की भक्ति में डूबी नजर आईं. अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो भोलेनाथ की आराधना करती दिख रही हैं.

Akshara Singh ने शिवलिंग को लगाया गले

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा को दर्शाते हुए तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में एक्ट्रेस बेबी पिंक कलर का सूट पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं. इसी के साथ उन्होंने बालों में दो चोटी की हुई है. इस दौरान अक्षरा भक्ति भाव से शिवलिंग को गले लगाती दिख रही हैं. तस्वीर शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा, “नमः पार्वती पतये हर हर महादेव.”

फैंस ने लुटाया प्यार

भोजपुरी एक्ट्रेस का ये भक्तिमय अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा. एक्टर की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने लिखा, “आपकी यह फोटो सुंदर और प्रेरणादायक है.” एक अन्य फैन ने लिखा, “इस तस्वीर में आपकी भक्ति साफ दिख रही है.” इसके अलावा लोग ‘हर हर महादेव’ के जयकारे भी लिख रहे हैं.

रुद्र-शक्ति में नजर आईं थीं एक्ट्रेस

बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ में नजर आईं. ये फिल्म शिवभक्त रुद्र और शक्ति के प्रेम पर आधारित है. इसकी शूटिंग बनारस के घाटों पर हुई है. फिल्म को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, हम सब ने मिलकर बहुत ही अलग किस्म के कॉन्सेप्ट पर काम किया है. यह कहानी परंपरा और आधुनिकता दोनों का मेल है. उम्मीद करती हूं कि लोगों को यह पसंद आएगी.” इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को लेकर कहा कि भोजपुरी फिल्में अब सिर्फ अश्लीलता नहीं, आध्यात्मिकता और सिनेमा का मेल भी हैं. उनकी ये फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें- ‘तुम पर नाज है…,’ Sanjay Dutt ने बेटी त्रिशाला को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version