Sarakari Naukri: सांसद, अभिनेता के बाद अब सरकारी नौकरी करने लगे निरहुआ, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Must Read

Bhopuri Song Sarakari Naukari: भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव की फिल्म मंडप का एक नया गाना हाल ही में रिलीज किया गया है. दिनेश लाल की कोई भी फिल्म हो दर्शकों का प्यार उस फिल्म को मिलता है. ऐसे में फैंस को दिनेश लाल यादव की फिल्मों का इंतजार रहता है. अब फिल्म मंडप से एक और गाना रिलीज किया गया है. इस गाने के बोल ‘सरकारी नौकरी’ है.

गाने को भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है. भोजपुरी सुपरस्टार स्टार दिनेश लाल यादव को जुबली स्टार के तौर पर जाना जाता है. रिलीज किया गया गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस गाने के बोल सभी को पसंद आ रहे हैं. इस गाने में दिनेश लाल यादव के साथ शोना, सौम्या और महिमा नजर आ रही हैं, जो लोगों को काफी पंसद आ रही हैं.

इस गाने के वीडियो में दिनेश लाल यादव के साथ सभी एक्ट्रेसेस काफी कमाल कर रही हैं. वीडियो को काफी शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया है. भोजपुरी सांग सरकारी नौकरी गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है. वहीं, इस गाने के लिरिक्स को प्यारे लाल यादव (Pyare Lal Yadav) ने लिखा है. इसका संगीत ओम झा ने दिया है.

यूट्यूब पर रिलीज के साथ ही गाना तहलका मचा रहा है. इस गाने की झलक लोगों फिल्म के ट्रेलर में देखी थी. इस गाने को 19 सितंबर 2023 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. जानकारी हो कि फिल्म मंडप में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, संतोष श्रीवास्तव, सुजान सिंह, विद्या सिंह, जोया खान, सोनू पांडे, बब्लू खान, रितु चौहान, पल्लवी कोली, स्वीटी सिंह, शोना पांडे, सौम्या पांडे, महिमा सिंह, सनी शर्मा ने शानदार काम किया है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This