Bhojpuri News: रिलीज हुई आकांक्षा दुबे की आखिरी फिल्म, फैंस ने नम आखों से एक्ट्रेस को किया याद

Akanksha Dubey Last Movie: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने मार्च में कथित तौर पर वाराणसी में होटल के एक कमरे में आत्महत्या कर ली थी. इस खबर से आकांक्षा के परिवार के साथ उनके फैंस भी नहीं उबर पाएं हैं. आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले की जांच की जा रही है. अब 4 महीने बाद आकांक्षा दुबे की आखिरी फिल्म ‘शादी बाई चांस’ को रिलीज कर दिया गया.

इस फिल्म में आकांक्षा के अभिनय को देखने के बाद फैंस की आंखे नम हो गईं. बता दें कि आकांक्षा ने 26 मार्च 2023 को वाराणसी स्थित एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. उनके परिवार वालों ने एक्ट्रेस की हत्या का आरोप उनके कथित ब्वायफ्रेंड सिंगर समर सिंह पर लगाया है. सिंगर समर वर्तमान में जेल में हैं.

जानिए कहां रिलीज की गई फिल्म
आकांक्षा दुबे की आखिरी फिल्म शादी बाई चांस का ट्रेलर 26 जुलाई को रिलीज किया गया था. इस फिल्म को किसी सिनेमा हॉल या ओटीटी पर रिलीज ना करते हुए इसको सीध टीवी पर प्रसारित किया गया. फिल्म का प्रसारण 5 अगस्त को शाम 7 बजे किया गया. ये फिल्म आकांक्षा के फैंस के लिए एक तोहफे से कम नहीं है. इस फिल्म की ही शूटिंग वो वाराणसी में कर रहीं थीं. फिल्म में आकांक्षा के साथ अरविंद अकेला कल्लू नजर आ रहे हैं.

क्या है फिल्म की कहानी
‘शादी बाई चांस’ की कहानी दर्शकों का काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू, आकांक्षा दुबे और प्रियंका रेवारी हैं. वहीं, मूवी में यामिनी सिंह को भी देखा जा सकता है. इस फिल्म में लव ट्राएंगल है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म में आकांक्षा की शादी कल्लू से होती है, लेकिन वो इस शादी से खुश नहीं है. इसी नोंक झोंक को इस फिल्म में दिखाने का प्रयास किया गया है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version