Bhojpuri: सावन में पति पवन सिंह को अदाएं दिखाकर बोलीं स्मृति सिन्हा- ‘धन मन भावे ला’

Bhojpuri News Song 2023: भोजपुरी में पवन सिंह का एक रोमांटिक गाना आज रिलीज किया गया. इस गाने को बोल ‘धन मन भावे ला’ है. गाने को वीडियो में पवन सिंह के साथ स्मृति सिन्हा को देखा जा सकता है. दोनों इस गानें में कमाल का डांस कर रहे हैं. गाना फिल्म बेवफा सनम का है, जो मई के महीने में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को काफी सफलता मिली थी. ऐसे में अब इसके गाने एक एक कर के रिलीज किए जा रहे हैं. इस कड़ी में एक गाना ‘धन मन भावे ला’ रिलीज किया गया. इस गाने को जियो स्टूडियो के बैनर तले वर्ल्डवाइड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. रिलीज के साथ ही ये गाना पवन के फैंस को पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Song 2023: माही श्रीवास्तव ने सिरफिरे आशिकों को दी चेतावनी, बोलीं- ‘छाती छेद कर दिही’

कमाल का वीडियो

इस गाने का वीडियो कमाल का है. गाने में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा को देखा जा सकता है. इस गाने को दोनों कलाकारों की जोड़ी कमाल की लग रही है. इस गाने के वीडियो की बात करें तो दोनों ने शानदार तरीके से इस गाने में डांस किया है. जियो सिनेमा पर फिल्म को रिलीज किया गया है जो काफी शानदार रिस्पांस दे रही है. फिल्म में भी इन दोनों कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है. अब गानों को लोगों का प्यार मिल रहा है. हाल ही में इस फिल्म का एक सैड सांग रिलीज किया गया था जो फैंस को काफी पसंद आया था.

गाने की टीम कमाल की

इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है. गाने को रिलीज होने के साथ ही फैंस का शानदार प्यार मिल रहा है. गाना ‘धन मन भावे ला’ को रिलीज होने के साथ ही कुछ घंटों में इसको रिकॉर्ड बार देखा गया है. इस गाने के लिरिक्स को छोटू यादव ने लिखा है. संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है. इसका प्रोडक्शन अभय सिन्हा ने किया है. तो वहीं, इस गाने का निर्देशन भी रजनीश मिश्रा ने ही किया है. गाने को वर्ल्डवाइड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version