Bhojpuri: खेसारी लाल और काजल राघवानी की ये फिल्म OTT पर रिलीज, मिले रिकॉर्ड व्यूज

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Khesari Lal Yadav New Movie Litti Chokha: भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव को ट्रेंडिंग स्टार के तौर पर देखा जाता है. इन दिनों खेसारी लाल यादव और फेमस भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी की फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ ओटीटी पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. रिलीज के साथ ही फिल्म के व्यूज ने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है.

दरअसल, खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच पिछले दिनों कई विवाद भी देखने को मिले थे, बावजूद इसके जब दोनों की फिल्में रिलीज की गई तो दर्शकों का शानदार प्यार मिल रहा है. इस फिल्म ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि भले ही दोनों के बीच कितना भी विवाद रहा हो, लेकिन दोनों को दर्शक बहुत प्यार देते हैं. आपको बता दें कि खेसारी और काजल राघवानी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ (Litti Chokha) ka फिल्म को लोग खूब प्यार दे रहे हैं.

यूट्यूब पर धमाल मचा रही फिल्म
खेसारी और काजल राघवानी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ ने पिछले सारे रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया है. बता दें कि इस फिल्म को जबरदस्त व्यूज मिल रहे हैं. यूट्यूब पर इस फिल्म को रिलीज हुए लगबग 3 महीने का वक्त हुआ है. 3 महीने के वक्त में इस फिल्म को 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. बता दें कि जब इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, उस समय से ही दर्शकों को इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार था.

खेसारी और काजल राघवानी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ की कहानी बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को पर्दे पर उजागर करेगी. अगर आप भी इस फिल्म को देखेंगे तो अपने आस पास के माहौल से जोड़ने में सफल हो जाएंगे. इस फिल्म का प्रोडक्शन प्रदीप के शर्मा ने किया है और इसका निर्देशन पराग पाटिल ने किया है.

इस लुक में दिखे एक्टर
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव की फिल्म लिट्टी चोखा के फर्स्ट लुक में खेसारी लाल यादव आम इंसान की तरह कुर्ते पायजामा और गमछा कैरी किए हुए दिखे थे. इस फोटो में खेसरी के चेहरे पर एक मासूमियत देखी जा सकती थी. वहीं, काजल राघवानी भी एक ग्रामीण महिला के रूप में दिख रही हैं. ‘लिट्टी चोखा’ (Litti Chokha) में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी के अलावा मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश भी अहम किरदार में हैं.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: पवन सिंह और नम्रता मल्ला की जोड़ी ने उड़ा दिया गर्दा, ‘हथियार’ में दिखा पावर स्टार का दंबंग अंदाज

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version