Bhojpuri News:Khesari Lal के कोका कोला वाले गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड, दोबारा होने लगा वायरल

Must Read

Bhojpuri News: भोजपुरी के स्टार खेसारी लाल का कोई गाना हो उसका हिट होना लाजमी है. खेसारी के गानों का उनके फैंस को इंतजार रहता है. फैंस भी खेसारी के गानों को काफी प्यार देते है और उसको रिकार्ड व्यू देकर एक नया रिकार्ड कायम करते है. इस कड़ी में एक बार फिर से खेसारी लाल का एक गाना ‘ले ले आई कोका कोला’ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. दरअसल ये गाना 2022 में आया था. जिसको खेसारी लाल के साथ शिल्पी राज ने गाया था. गाने को इतना प्यार मिला था कि ये गाना रिकार्ड समय में ही 100 मिलियन से अधिक व्यू बटोर ले गया था.

इस गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड

वर्तामान में एस गाने को 350 मिलियन से अधिक व्यू मिल चुके हैं. गाने के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं इस गर्मी के समय में लोग इस गाने को शेयर कर के मीम शेयर कर रहे है. इस गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस सोना पांडे की नोंक झोंक ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था. गाने के बोल सभी फैंस की जुबां पर सुनाई दे रहे थे. ऐसे में एक बार फिर से ये गाना लोगों को छूने लगा है. आलम ये है कि एक साल पूरा होने के बाद भी गाने को लोग सुन रहे है और थिरक रहे हैं. गाने के म्यूजिक को कुछ इस हिसाब से बनाया गया था कि जैसे ही कोई इसे सुनता था वो थिरकने पर विवश हो जाता था.

मिले 355 मिलियन से ज्यादा व्यू

खेसारी लाल के इस गाने के लिरिक्स को प्रकाश बारुद ने लिखा. गाने को खुद अपनी आवाज से खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है. संगीत से इस गाने को सार्विंद माल्हर ने सजाया है. वीडियो निर्देशन शुशांत सिंह कुमार चंदन ने किया है. इस गाने के वीडियो को गननायक फिल्म के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. गाने को अभी तक कुल 350 मिलियन से अधिक व्यू मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

Bhojpuri News: Neelkamal Singh की आवाज का चला जादू, ‘महबूबा हमार’ गाना रिलीज होते ही हुआ टॉप ट्रेडिंग

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This