मुश्किल समय में माता के चरणों में पहुंचे खेसारी, रानी संग गाया ये भजन

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Navaratri Songs 2023: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों कठिन समय से गुजर रहे हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने खेसारी लाल यादव के गाना गाने पर बैन लगा दिया है. सिंगर केवल एक ही कंपनी के लिए आगामी 2 सालों तक गाना गा सकेंगे. इस बीच एक्टर ने दुर्गा मां के दरबार में हाजिरी लगाई है.

भोजपुरी श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाले ट्रेंडिंग स्टार ने अपने यूट्यूब चैनल से गाना रिलीज किया है. खेसारी का ये देवी गीत आज ही रिलीज किया गया है, जिसे लोगों ने जमकर दुलार दिया है. इस वीडियो गाने में एक्टर भोजपुरी अभिनेत्री रानी के साथ नजर आ रहे हैं.

‘हवा झुरू-झुरू लागेला’ रिलीज
एक्टर खेसारी लाल का नया देवी गीत ‘हवा झूरू लागेला’ को आज खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज किया गया है. इस गाने को खुद सिंगर खेसारी ने आवाज दी है. गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल रानी के साथ मिलकर भजन गा रहे हैं. वहीं, इस देवी गीत में दोनों नें जमकर डांस किया है. ये देवी गीत लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसकी पसंद का अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि गाने के रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

खेसारी लाल के इस गाने को श्रोताओं का प्यार मिल रहा है. गाने के रिलिक्स को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, संगीत आर्या शर्मा ने दिया है. निर्देशन पवन पाल ने किया है. वहीं, इस गाने को खबर लिखे जाने तक 288,681 लोगों ने देखा है. इस गाने पर व्यूज का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

मुश्किल समय में खेसारी
भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव अपने सबसे मुश्किल समय से गुजर रहे हैं. एक कंपनी ने खेसारी लाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने एग्रीमेंट करने के बाद भी कंपनी के लिए गाने नहीं गाए. इस मामले को लेकर कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में फैसला देते हुए कहा कि एक्टर आगामी 2 सालों तक केवल उसी कंपनी के लिए गाना गाएंगे. अन्य किसी कंपनी के साथ मिलकर गाना रिलीज नहीं कर सकते हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version