‘भूल भुलैया 3’ के प्रोडक्शन डिजाइनर Rajat Poddar का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपलुर एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘भूल-भुलैया 3’ इन दिनों चर्चा में है. इस बीच फिल्म से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का निधन हो गया है. इस दुखद खबर की जानकारी फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. रजत पोद्दार के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

डायरेक्टर अनीस बज्मी ने शेयर की जानकारी

‘भूल भुलैया 3’ के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रजत पोद्दार के साथ एक तस्वीर शेयर की है. साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘आज एक प्रिय मित्र खो दिया. एक बेहतरीन इंसान और एक मास्टर प्रोडक्शन डिजाइनर. बहुत जल्दी गए… आपकी हमेशा याद आएगी रजत दा.’ वहीं अनीस बज्मी की इस पोस्ट पर सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं.

फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली पर होगी रिलीज

आपको बता दें कि 27 सितंबर को फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म का टीजर रजत पोद्दार ने भी शेयर किया था. फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन नजर आएंगे. इस साल दिवाली पर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज होने वाली है.

Latest News

जालौन में हादसाः ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा डंपर, लगी आग, जिंदा जले चालक-क्लीनर

Jalaun Dumper Accident: यूपी के जालौन से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां को बुधवार की...

More Articles Like This

Exit mobile version