पैपराजी से बात करने के दौरान मन्नारा चोपड़ा ने अंकिता लोखंडे को लेकर कही ये बात, बोली- ‘मैंने उनको पछाड़ दिया…’

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bigg Boss 17 Finale: बीती रात 28 जनवरी को सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) का ग्रैंड फिनाले हुआ. स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया. फिनाले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. इसी बीच अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पर तंज कसा है.

‘मैंने पूरा गेम अकेले ही खेला है’

दरअसल, मन्नारा चोपड़ा इस सीजन की सेकेंड रनरअप रहीं. घर से बाहर आते ही मन्नारा ने फैंस से ढेर सारी बातें की. मीडिया से इंटरैक्शन करने के दौरान मन्नारा ने अंकिता लोखंडे को लेकर तंज कसा है. मन्नारा कहती हैं- अंकिता जी बिग बॉस की फैन हैं. उन्होंने बहुत ही अच्छा गेम खेला. वो जानती थी कि कैसे गेम खेलना है, लेकिन वो तो शो में अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ आई थीं. मैं तो शो में अकेले ही आई थी. मैंने पूरा गेम अकेले ही खेला है.

 

‘मैंने उनको पछाड़ दिया’

मन्नारा आगे कहती हैं कि- “मेरे लिए इस घर में 3 महीने बेहद मजेदार था. घर पर मैंने बहुत एंजॉय किया. ये महीने मेरे लिए हॉलीडे जैसा थे. हां, मैंने अंकिता जी को पछाड़ दिया, लेकिन मैं उन्हें ढेर सारा प्यार देना चाहूंगी.” शो पर अंकिता और मन्नारा कभी दोस्त नहीं बना पाए. हमेशा उन दोनों के बीच तीखी बहस ही देखने को मिली.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर के सिर सजा विनर का ताज, ट्राफी-प्राइज मनी के साथ बर्थडे पर मिला ये खास गिफ्ट

जनता को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया

मन्नारा ने उन्हें यहां तक पहुंचाने के लिए हर किसी को धन्यवाद कहा. उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि थैंक्यू मुझे लड़कियों में टॉप पर रखने के लिए. इसके अलावा उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी थैंक्यू कहा. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने कई बार मन्नारा के सपोर्ट में स्टोरी शेयर की थी.

टॉप-5 में थे ये कंटेस्टेंट

बता दें कि शो के पांच फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर और अरूण महाशेट्टी थे. जहां अरूण सबसे पहले घर से बाहर निकल गए. वहीं, थर्ड रनरअप अंकिता लोखंडे और सेकेंड रनरअप मन्नारा रहीं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This