Anil Kapoor ने Salman Khan को बताया हिंदी सिनेमा का महानायक, कहा- “नकली टाइगर आएंगे और जाएंगे”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bollywood News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने बीते मंगलवार को कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में बतौर गेस्ट हिस्सा लिया था. इस दौरान सलमान खान के साथ एनिमल’ फिल्म कलाकार अनिल कपूर (Anil Kapoor) समेत इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स भी मौजूद रहें. इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनिल कपूर सलमान खान को हिंदी सिनेमा का महानायक बताते हुए नजर आ रहे हैं.

सलमान खान को लेकर अनिल कपूर ने कही ये बात

प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व में 5 दिसंबर को कोलकाता में 29वां केआईएफएफ का आयोजन किया गया था. इस मौके पर हिंदी सिनेमा के तमाम फिल्मी सितारों के साथ-साथ बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी मौजूद रहे. इस फिल्म फेस्टिवल का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स (पूर्व में ट्विटर) पर सामने आया है.

इस वायरल हो रहे वीडियो में अनिल कपूर सुपरस्टार सलमान खान के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. अनिल कपूर वीडियो में कह रहे हैं- ”नकली टाइगर आएंगे और जाएंगे, क्योंकि वो नकली हैं. लेकिन, असली टाइगर सिर्फ एक है और वो टाइगर जिंदा है और जिंदा रहेगा, हिंदी सिनेमा के हमारे महानायक सलमान खान.”

सलमान खान को लेकर अनिल कपूर के इस कमेंट को सुनकर मौके पर मौजूद ऑडियंस ने जमकर सीटियां बजाईं. ये लाजिमी भी है, क्योंकि हिंदी सिनेमा में भाईजान का रुतबा काफी बड़ा है और दुनियाभर में वह हर किसी के फेवरेट अभिनेता भी माने जाते हैं.

ये भी पढ़े: CGBSE Exams 2024: 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट जारी, यहां चेक करें कंप्लीट शेड्यूल

Latest News

Chaitra Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version