Entertainment News: इस हसीना के साथ इश्क फरमाएंगे इब्राहिम अली खान! Karan Johar की फिल्म में बनेगी जोड़ी?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Entertainment News: बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) बहुत जल्द इंडस्ट्री में डेब्यू करते नजर आएंगे. इब्राहिम अली खान की पहली फिल्‍म को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है. खबरों की मानें तो इब्राहिम अली खान अपनी पहली मूवी में अभिनेत्री खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के साथ इश्‍क फरमाते नजर आ सकते हैं. खास बात ये है कि इस फिल्‍म के निर्माता कोई और नहीं, बल्कि करण जौहर हो सकते हैं.

एक साथ नजर आएंगे खुशी और इब्राहिम
सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान को फिल्मी दुनिया में देखने के लिए हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है. एक तरफ जहां इब्राहिम के साथ लगभग सभी स्टार किड्स इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुके हैं. वहीं अभी इब्राहिम की पहली मूवी में अभी थोड़ा समय लग सकता है. इस बीच पिंकविला की रिपोर्ट में इब्राहिम की पहली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है. खबर के मुताबिक, इब्राहिम और खुशी कपूर एक साथ बड़े पर्दे पर रोमांस फरमाते नजर आ सकते हैं.

दरअसल हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्माता करण जौहर एक रोम-कॉम मूवी को लेकर तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वह इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर को मैन लीड स्टार कास्ट में शामिल कर सकते हैं. हालांकि, इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है. लेकिन अगर हुआ, तो यकीनन तौर पर करण जौहर की मूवी से एक और स्टार किड्स फिल्मी दुनिया में कदम रखता हुआ नजर आ सकता है.

ये भी पढ़े: ‘Dunki’ की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे Shah Rukh Khan, वीडियो आया सामने

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This

Exit mobile version