Bollywood में चलता है इन खलनायकों का दबदबा, इनके आगे हीरो भी हैं जीरो

Bollywood ke Villain: पुरानी बॉलीवुड फिल्मों में आपने देखा होगा कि हीरो और विलेन (Bollywood Ke Villain) में लड़ाई होती थी. लास्ट में हीरो जीत जाता है. इन सबके बीच कुए ऐसे विलेन भी हैं, जिनके आगे हीरो का स्टारडम भी फीका पड़ जाता हैं. अदाकारी ऐसी की आगे बड़े-बड़े हीरो जीरो हो जाएं. अइए हम आपको बताते हैं ऐसे 5 विलेन के बारे में जिन्होंने खलनायक का रोल भी इतनी सिद्दत से निभाया की लोग देखते रह गए.

ये भी पढ़ें: Ramayana: भगवान का रोल करने से पहले रणबीर कपूर ने छोड़ा नॉन वेज, जानिए पूरा मामला

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान ने कई फिल्मों में निगेटिव रोल प्ले कर चुके हैं, लेकिन उनकी एक फिल्म ऐसी आई थी, जिसमें वह जाने-माने हीरो पर भी निगेटिव रोल करके भी भारी पड़े थे. दरअसल, फिल्म डर में सनी देओल (Sunny Deol) ने हीरो का किरदार निभाया था. इस फिल्म में शाहरुख ने विलेन का किरदार निभाया था. खास बात ये है कि इस फिल्म में सनी देओल पर शाहरुख भारी पड़े थे.

संजय दत्त
बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने फिल्म खलनायक में खलनायक का रोल प्ले किया था. उन्होंने इस किरदार में जान फूंक दिया. फिल्म में जैकी श्रॉफ ने लीड रोल निभाया था, लेकिन संजय दत्त ने जैकी दादा से उनका स्टारडम छिन लिया. वहीं, ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म अग्निपथ में संजय दत्त ने कांचा चीना का रोल निभाया था. फिल्म में वह ऋतिक रोशन से भी असरदार नजर आए.

मनोज बाजपेयी
फिल्म हो या वेब सीरीज दोनों जगह मनोज बाजपेयी का सिक्का चलता है. मनोज ने अपने करियर की स्टार्टिंग में बहुत स्ट्रगल किया, लेकिन फिल्म सत्या के नेगेटिव रोल के लिए लोग उन्हें काफी याद करते हैं. मनोज अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में बस गए. आज भी वो फैंस के दिलों पर राज करते हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
मनोज बाजपेयी की तरह ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अपने एक्टिंग के बदौलत लोगों को दिलों में जगह बनाई. नवाज ने कई फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया, लेकिन उन्होंने सलमान खान स्टारर फिल्म किक में अपनी एक्टिंग का जो कमाल दिखाया, उसके आगे सलमान खान का स्टारडम भी कमतर सा नजर आने लगा.

पंकज त्रिपाठी
एक दौर था जब पंकज त्रिपाठी ने काफी स्ट्रगल किया, लेकिन आज शायद ही कोई ऐसा हो, जो पंकज त्रिपाठी को न जानता हो. चाहे वेब सीरीज हो या बॉलीवुड फिल्म, हर जगह कालीन भैया का दबदबा कायम है. बॉलीबुड स्टार हों या जनता सभी इनकी एक्टिंग के फैन हैं. इनकी सादगी इनको और भी ज्यादा खास बनाती है. सभी इनकी सादगी के कायल हैं. मिर्जापुर सीरीज में कालीन भइया के किरदार को पंकज त्रिपाठी ने जीवंत कर दिया था. वैसे तो उस सीरीज में कई एक्टर्स हैं, लेकिन त्रिपाठी के सामने सभी का स्टारडम फीका नजर आता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version