Entertainment: भीड़ में की गई है मारने की कोशिश… राखी सावंत ने लगाया बड़ा आरोप

Rakhi Sawant Viral Video: सोशल मीडिया की कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लंबे समय से चर्चा में चल रही हैं. उन्होंने आदिल खान संग शादी की थी, लेकिन ज्यादा दिन तक दोनों का रिश्ता टिक नहीं पाया. राखी ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद आदिल को जेल भी जाना पड़ा था. राखी और आदिल जमकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं और चौकाने वाले खुलासे कर रहे हैं. वहीं, राखी ने एक और बड़ा आरोप लगाया है कि, उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है.

वायरल हो रही वीडियो क्लिप
बुधवार को राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. राखी इस वीडियों में बड़े-बड़े दावे करती नजर आ रही हैं. वह इस दौरान बेहद दुखी दिख रही हैं और कहती हैं कि, “सबने मिलकर बहुत दर्द दिया है मुझे. सबने झुंड में मिलकर, प्लानिंग करके मुझे मारा है, मारने की कोशिश की है. लेकिन मेरा ऊपर वाला है.” राखी के इस बयान ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि, राखी ने किसी की नाम नहीं लिया है.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri: रंगदारों के बीच ’18 मर्डर केस…’ का क्रेज, सोशल मीडिया पर मच गया तहलका

हिजाब में वायरल हुई राखी की फोटो
राखी ने कहा था कि आदिल से शादी करने के बाद वो उमरा करने जाएंगी. हाल ही में वह सऊदी अरब से उमरा करके लौटी हैं. जिसके बाद से ही वो और सुर्खियां बटोर रही हैं. उमरा से आने के बाद राखी हिजाब में नजर आई. हिजाब में भी उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

6 महीने जेल में रहे आदिल
आपको बता दें कि आदिल से शादी के बाद राखी ने उनपर कई गंभर आरोप लगाए हैं. उनका कहना था कि आदिल उनसे चीट कर रहा है और पैसों की धोखाधड़ी भी कर रहा. जिसके बाद आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया. वह 6 महीने जेल में रहे और कुछ समय पहले ही बेल पर बाहर आए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version