Bollywood News: मुझे मरवाना चाहती हैं राखी सावंत! एक्स हसबैंड ने लगाये गंभीर आरोप

Bollywood News: बॉलीवुड की मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत और उनके एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं. अलग हो चुका जोड़ा आए दिन अपने ड्रामा को लेकर सोशल मीडिया पर छाया रहता है. वह दोनों हर गुजरते दिन चौंकाने वाले दावे और खुलासे करते रहते हैं. अब इसी बीच आदिल ने राखी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि राखी सावंत उन्हें जान से मारने की योजना बना रही हैं.

आदिल की जान को है खतरा
एक रिपोर्ट के अनुसार, राखी के एक्स पति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, ”जो भी सबूत हो, उसे कोर्ट में पेश करें. वह बेतरतीब बातें सामने नहीं ला सकती और आरोप नहीं लगा सकती. मैंने मैसूर में सुपारी किलर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मेरी जान को खतरा है. मैंने यह शिकायत ओशिवारा पुलिस स्टेशन में भी की है कि मेरी जान को खतरा है. राखी सावंत मुझे मरवाना चाहती है. राखी ने शैली के जरिए यह योजना बनाई थी. मैंने इसकी सूचना मैसूर पुलिस को भी दे दी है.”

राखी ने दी है सुपारी
आदिल ने इसके आगे बताया कि, “अगर मुझे कुछ होता है, मैं मर जाता हूं या मार दिया जाता हूं तो इसके लिए राखी सावंत और शैली लाथर को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. आदिल ने एक न्यूजपेपर का लिंक भी दिखाया जिसमें लिखा था मैसूर में 7 सुपारी किलर गिरफ्तार. अखबार के मुताबिक, शैली लाथर एक सुपारी किलर है.”

कईं शादीयां कर चुके हैं आदिल!
आदिल खान के इन आरोपों के बाद राखी सावंत ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौकाने वाला खुलासा किया है कि, उनके पास आदिल के खिलाफ कई सबूत हैं. राखी ने बताया कि आदिल मुझसे शादी करने से पहले 2-3 शादी कर चुके हैं. आदिल के खिलाफ पिछली यूनियनों के कोर्ट मैरिज के सबूत और बलात्कार के मामलों के डॉक्यूमेंट्स भी राखी ने पेश किया.

राखी ने आदिल पर लगाया आरोप
राखी ने भी अब आदिल पर उनको जान से मारने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि आदिल उन्हें मारने की योजना बना रहे हैं. इसे लेकर उनकी दोस्त शर्लिन चोपड़ा ने उन्हें वॉर्न किया. राखी ने आगे बताया कि राजश्री शर्लिन को नशे में फोन करके आदिल का पता पूछती थी. राजश्री और आदिल मुझे जान से मारने की योजना बना रहे थे.

ये भी पढ़ें-

कैटरीना को लेकर विक्की कौशल ने किया शॉकिंग खुलासा, जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version