Entertainment News: बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही ‘हनुमान’, रिलीज के 20वें दिन छापे इतने करोड़ रुपए

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hanuman Box Office Collection Day 20: साउथ एक्टर तेजा सज्जा (Teja Sajja) की फिल्म ‘हनुमान’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है. इस मूवी ने वर्ल्डवाइड जहां तहलका मचाया हुआ है, तो वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘फाइटर’ के आगे भी झुकने को तैयार नहीं हैः फिल्म अपने रिलीज के 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है.

‘हनुमान’ ने 20वें दिन की शानदार कमाई

तेजा सज्जा और वारालक्ष्मी की इस तेलुगु मूवी की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. सिनेमाघरों में मूवी को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स ने इसके सेकंड पार्ट का भी ऐलान कर दिया है. की घोषणा भी कर चुके हैं. ‘हनुमान’ को पैन इंडिया रिलीज किया गया है. ‘हनुमान’ हिंदी भाषा में कमाई के मामले में ऋतिक रोशन की फाइटर को भी कड़ी टक्कर दे रही है. मंगलवार को हनुमान ने जहां हिंदी में 51 लाख के आसपास का कलेक्शन किया था, तो वहीं बुधवार को फिल्‍म का कलेक्शन थोड़ा बढ़ा है. सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को इस मूवी ने 61 लाख के आसपास हिंदी भाषा में कलेक्शन किया है, तो वहीं तेलुगु में मूवी की कमाई 1.34 करोड़ के आसपास हुई है.

हनुमान 20 डेज कलेक्शन 

  • इंडिया नेट कलेक्शन- 178.8 करोड़ रुपए
  • इंडिया ग्रॉस कलेक्शन-  208.35 करोड़ रुपए
  • हिंदी भाषा टोटल कलेक्शन –  45.11 करोड़ रुपए/ 61 लाख
  • तेलुगु भाषा टोटल कलेक्शन- 130.25 करोड़ रुपए/ 1.34 करोड़ रुपए
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतनी पहुंची हनुमान की कमाई

हिंदी भाषा में हनुमान ने 20 दिनों में कुल 45.11 करोड़ का कारोबार किया है. इसके अलावा तेलुगु में मूवी का प्रदर्शन बेहद ही शानदार है और फिल्‍म ने अब तक 130.25 करोड़ की कमाई कर ली है. मूवी ने मलयालम-कन्नड़ और तमिल में भी ठीक-ठाक कमाई की है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 दिनों में हनुमान ने करीब 178.8 करोड़ तक का कारोबार कर लिया है. प्रसंत वर्मा के निर्देशन में बनी यह मूवी इस वीकेंड तक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है.

ये भी पढ़े: LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी ग्राहकों को झटका! महंगा हुआ गैस, यहां चेक करें नए रेट

Latest News

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर जरूर करें ये सोलह श्रृंगार, यहां जानिए पूरी लिस्ट

Karwa Chauth 2026: सुहागिन महिलाओं का खास पर्व करवा चौथ का आगाज होने वाला है. इस बार करवा चौथ...

More Articles Like This