‘कवन कसूर’ के ग्रैंड प्रीमियर के लिए पहुंचे CMD उपेन्द्र राय, बनारस एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kawan Kasoor: भोजपुरी सिनेमा के लिए आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, बनारस टॉकीज और जयंत मीडिया के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आयोजित किया जा रहा है. इस खास मौके पर फिल्म से जुड़ी पूरी टीम और सिनेमा जगत के तमाम दिग्गज गाजीपुर पहुंच चुके हैं.

ग्रैंड प्रीमियर के लिए पहुंचे CMD उपेन्द्र राय

फिल्म के इस ग्रैंड प्रीमियर को और खास बनाने के लिए भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय खुद गाजीपुर पहुंच रहे हैं. इसके लिए वह बनारस एयरपोर्ट पर उतरे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उनके साथ इलाके के तमाम जाने-माने जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, मीडियाकर्मी और बड़ी संख्या में फिल्म प्रेमी इस पल के गवाह बनने के लिए इकट्ठा हुए.

Kawan Kasoor, CMD Upendrra Rai

क्या है फिल्म की खासियत?

आज के दौर में जब अक्सर भोजपुरी फिल्मों की कहानी और फूहड़ता को लेकर सवाल उठते हैं तब ‘कवन कसूर’ एक साफ-सुथरी और सार्थक कोशिश के रूप में पर्दे पर आ रही है. फिल्म के मेकर्स का साफ कहना है कि इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों का भोजपुरी सिनेमा के प्रति नजरिया पूरी तरह बदल जाएगा और उनका इस पर भरोसा फिर से कायम होगा.

जाने-माने चेहरे आएंगे नजर

इस फिल्म के लेखन और निर्देशन की कमान भारत एक्सप्रेस के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय और शिवराज सिंह ने मिलकर संभाली है. वहीं रुद्र तिवारी, रजत तिवारी और वंदना राय इसके निर्माता हैं. फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है जिसमें राज सिंह, गुंजन पंत, सोनालिका, सुशील सिंह और ललितेश झा जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरते नजर आएंगे. चूंकि गाजीपुर को भोजपुरी सिनेमा की जन्मभूमि माना जाता है इसलिए यहीं से इस फिल्म का सफर शुरू होना इसे और भी खास बनाता है. उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ेगी.

Latest News

Mahalakshmi Rajyog 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

9 अगस्त 2026 को मिथुन राशि में मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका शुभ प्रभाव मिथुन, कन्या और मकर राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version