बेटी संग दुबई से सुरक्षित इंडिया लौंटी लारा दत्ता, बोलीं- हमलों के बीच काफी तनावपूर्ण था वह मंजर!

Must Read

Mumbai: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच एक्ट्रेस लारा दत्ता अपनी बेटी सायरा के साथ दुबई से सुरक्षित भारत लौट आई हैं. भारत लौटने के बाद दिए एक इंटरव्यू में लारा दत्ता ने बताया कि UAE सरकार ने हालात के बीच लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काफी बेहतर इंतजाम किए थे. उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार लोगों को जरूरी निर्देश दे रहा था और सुरक्षित रहने के लिए घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई थी.

फुजैराह से फ्लाइट पकड़ने का लिया निर्णय

अभिनेत्री ने बताया कि वह और उनकी बेटी जेबेल अली पोर्ट के करीब रह रहे थे, जहां आस-पास के इलाकों में बमबारी की खबरें मिल रही थीं. ऐसे माहौल में उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया. लारा के मुताबिक, उन्होंने फुजैराह से फ्लाइट पकड़ने का निर्णय लिया. इसके लिए उन्हें कार से करीब दो घंटे का सफर तय करके वहां पहुंचना पड़ा. यह सफर भी काफी तनावपूर्ण था क्योंकि ठीक एक दिन पहले ही फुजैराह एयरपोर्ट और पास की एक तेल रिफाइनरी पर हमले की खबरें सामने आई थीं.

UAE में फंस गए थे कुछ कलाकार

बता दें कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल के बीच जारी संघर्ष के दौरान कई भारतीय नागरिकों के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़े कुछ कलाकार भी UAE में फंस गए थे. इसी बीच एक्ट्रेस लारा दत्ता ने भी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर बताया था कि वह दुबई में हैं और हालात को लेकर चिंतित हैं.

बढ़ते तनाव में काफी चिंताजनक था माहौल

लारा दत्ता ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण माहौल काफी चिंताजनक हो गया था. उस समय वह अपनी 14 साल की बेटी सायरा के साथ UAE में थीं, जबकि उनके पति और पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति काम के सिलसिले में लंदन में मौजूद थे.

सुरक्षा कारणों से सतर्क रहने की सलाह

एक्ट्रेस दुबई इसलिए गई थीं ताकि उनकी बेटी सायरा वहां मौजूद एक अनुभवी टेनिस कोच से ट्रेनिंग ले सके. लेकिन अचानक क्षेत्र में बढ़े सैन्य तनाव के कारण स्थिति काफी संवेदनशील हो गई और लोगों को सुरक्षा कारणों से सतर्क रहने की सलाह दी गई.

इसे भी पढ़ें. ईरान के सुप्रीम लीडर को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, ‘मुज्तबा खामेनेई घायल हैं लेकिन…’

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने के दाम स्थिर, चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में...

More Articles Like This