सुपरहिट फिल्म दंगल में काम कर चुकी इस एक्ट्रेस का निधन, 19 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Suhani Bhatnagar death: फिल्मी जगत से दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, फिल्म अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया है. वो महज 19 साल की थीं. उन्होंने 2016 में आई फिल्म दंगल से अपनी पहचान बनाई थी. फिल्म में उन्होंने बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था. सुहानी के निधन की खबर से उनके चाहने वाले दुखी हैं.

बता दें कि लोग ‘दंगल’ गर्ल की वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके निधन की खबर ने फैंस को हिलाकर रख दिया. जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया था. इस वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था. इसके इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं ली, इसके रिएक्शन के कारण उनके शरीर में लिक्विड जमा होने लगा था. बता दें कि वह काफी समय तक दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती थीं.

उल्लेखनीय है कि सुहानी भटनागर बॉलीवुड की जानी-मानी चाइल्ड आर्टिस्ट थीं. साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल से उनको लाइमलाइट मिली. पिक्चर में उन्होंने जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था. वह टीवी विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: ‘कौन क्या बोलता है….’, लालू यादव के ‘दरवाजा खुला है’ वाले बयान पर सीएम नीतीश का जवाब

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version