‘सबको पता था कि तुम कैसी…’, Ex गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के धर्म बदलने वाले आरोपों पर भड़के आसिम रियाज

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Asim Riaz Himanshi Khurana: बिग बॉस फेम और मॉडल असिम रियाज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, हाल ही में उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने पॉडकास्ट के दौरान आसिम पर कई आरोप लगाया था. वहीं, अब उनके आरोपों पर आसिम ने पलटवार किया है.

Himanshi Khurana पर भड़के Asim Riaz

असिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हिमांशी खुराना द्वारा लगाए गए आरोपों को ख़ारिज किया है. उन्होंने लिखा, “मैंने कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा था. सच, तो यह है कि मैंने ही उन्हें फिटनेस की ओर बढ़ाया था. तुम मुझसे ही मिलने के बाद इस शेप में आई हो, उससे पहले सबको पता था कि तुम कैसी दिखती थीं.”

धर्म बहुत ही सेंसिटिव टॉपिक है

उन्होंने लिखा, “धर्म बहुत ही सेंसिटिव टॉपिक है और किसी की इतनी पर्सनल चीज को मेरे खिलाफ नफरत फैलाने की वजह बनाना बचकाना है और ये सिर्फ दिखाता है कि अटेंशन पाने के लिए आप कितना नीचे गिर सकते हैं और जहां तक मेरे करियर की बात है, मुझे इसे बनाने के लिए कभी किसी की जरूरत नहीं पड़ी और न ही किसी को इसका क्रेडिट लेने की जरूरत है, जबकि उसका इसमें कोई योगदान ही नहीं रहा.”

आप कितना नीचे गिरने को तैयार हैं

असिम ने लिखा, “किसके पास ज्यादा पैसा है और किसके पास कम? अगर आप सच में जानना चाहते हैं, तो बैंक स्टेटमेंट से ये साफ हो जाएगा, लेकिन पैसा कभी भी इंसान के चरित्र का पैमाना नहीं होता. चरित्र तो ये बताता है कि अटेंशन, चर्चा में बने रहने या कुछ और व्यूज पाने के लिए आप कितना नीचे गिरने को तैयार हैं.” उन्होंने हिमांशी संग अपने रिश्ते को लेकर कहा कि सालों बाद पुराने रिश्ते और पर्सनल लाइफ के बारे में गॉसिप बनाना बंद करें. क्योंकि ये सब बातें उस इंसान के बारे में दिखाता है, जो ये सब बता रहा है.

पारस छाबड़ा पर साधा निशाना

अपने नोट में असिम ने पारस छाबड़ा का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “माइक के पीछे पेट निकाले हुए बैठे उस आदमी से मैं, कहना चाहूंगा जिसने गॉसिप को ही अपना पेशा बना रखा है, भाई दूसरों की जिंदगी के बारे में बात करने में थोड़ा कम समय बिताओ और थोड़ा ज्यादा समय जिम में बिताओ.”

हिमांशी खुराना ने लगाया था ये आरोप

बता दें कि कुछ दिन पहले हिमांशी पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं. जहां उन्होंने आसिम संग रिश्ते को लेकर अपनी बात रखी थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्म को लेकर मतभेदों के कारण उनका रिश्ता टूट गया. उन्होंने कहा कि उनके पार्टनर ने उन पर धर्म बदलने का दबाव डाला था. हालांकि, वो ऐसा नहीं करना चाहती थीं. क्योंकि एक्ट्रेस को लगता था कि दूसरा धर्म अपनाना उनके अपने धर्म के साथ धोखा होगा.

ये भी पढ़ें- ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्टर रोहुल्लाह मेहदी गिरफ्तार, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में बिछाया था जाल

Latest News

अमेरिका के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खत्म हुआ तेल, जहां के तहां खड़े हो गए प्लेन, NOTAM जारी

US Aviation news: अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के चीकटोवागा शहर में स्थित बफेलो नियाग्रा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेल खत्म...

More Articles Like This