Dunki Trailer Out: ये कहानी मैंने शुरू की थी, लालटू से! इसे ख़त्म भी मैं ही करूंगा…, शाहरुख खान ने जारी किया ‘डंकी’ का ट्रेलर

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dunki Trailer Out: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan ) बैक टू बैक अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं. बादशाह इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. शाहरुख ने अपने जन्मदिन के मौके पर डंकी का टीजर रिलीज कर अपने फैंस को सरप्राइज दिया था, जिसके बाद दर्शक उनकी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करके उनकी एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. आइए जानते हैं ‘डंकी’ के ट्रेलर के बारे में…

शाहरुख खान ने रिलीज किया फिल्म का ट्रेलर
किंग खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म ‘डंकी’ का ड्रॉप 4 जारी किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ये कहानी मैंने शुरू की थी, लालटू से! इसे ख़त्म भी मैं ही करूंगा… अपने उल्लू दे पठ्ठों के साथ.” ‘डंकी’ का ट्रेलर आपको एक जर्नी दिखाएगा जो राजू सर के विजन से शुरू हुई थी. यह आपको दोस्ती की एक पागलपन भरी यात्रा, लाइफ की कॉमेडी और ट्रेजडी और घर और परिवार के लिए पुरानी यादों में ले जाएगा. इंतज़ार ख़त्म हुआ, #DunkiDrop4 – अभी रिलीज! #Dunki 21 दिसंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”

इमोशंस और ह्यूमर से भरपूर है डंकी’ का ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में शाहरुख खान अपनी कहानी बताते हैं कि 1995 में वो चार दोस्तों से मिले थे. जो विदेश जाने की इच्छा रखते हैं. फिल्म को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, सुखी (विक्की कौशल) की मौत हो जाएगी. जिससे दुखी होकर हार्डी (शाहरुख खान) सुखी का सपना पूरा करने के लिए अपने दोस्तों के साथ विदेश जाते हैं. उन्हें इस यात्रा में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. 3 मिनट 2 सेकंड का ये ट्रेलर इमोशंस और ह्यूमर से भरपूर है.

ये भी पढ़ें- Randeep-Lin Wedding: मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे Randeep-Lin, इंडस्ट्री के ये दिग्गज स्टार्स होंगे शामिल

इस दिन रिलीज होगी ‘डंकी’
राजकुमार हिरानी फिल्म प्रोडक्शन बैनर के तहत इस फिल्म को रिलीज़ किया जाएगा. कनिका ढिल्लन, राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी द्वारा लिखित शाहरूख की ये फिल्म 21 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी. ट्रेलर देखकर या साफ है कि शाहरुख़ खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने को तैयार हैं.

‘डंकी’ फिल्म की स्टार कास्ट
शाहरुख खान, विक्की कौशल (Vicky Kaushal), तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), बोमन ईरानी (Boman Irani), विक्रम कोचर, ज्योति सुभाष और अनिल ग्रोवर जैसे कलाकार इस फिल्म में नजर आने वाले हैं.

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version